1958 से लेकर अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 200 स्वर्ण पदक मिलना गौरवशाली उपलब्धि: राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 08:47 PM (IST)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि 1958 से लेकर 2022 तक के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 200 स्वर्ण पदक मिलना देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि है।

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि महान धावक मिल्खा सिंह ने 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया था और अब 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू के स्वर्ण जीतने के साथ ही अब तक इन खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 200 हो गई।

कांग्रेस नेता ने मिल्खा और सिंधू की तस्वीरें भी साझा कीं।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर भारत के साथ एक गौरवशाली उपलब्धि जुड़ी है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 200वां स्वर्ण पदक मिला है। मिल्खा सिंह जी से लकर पीवी सिंधू तक, सच्चे विजेताओं ने इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस क्षण को देखकर मेरा सीना गर्व से फूल गया।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News