क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम में शामिल होंगे संचार राज्यमंत्री

Monday, Aug 08, 2022 - 10:42 AM (IST)

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान सोमवार को एशिया एवं ओशनिया क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के क्षेत्रीय मानकीकरण मंच (आरएसएफ) में शामिल होंगे।

एक आधिकारिक बयान में रविवार को बताया गया कि ''आजादी का अमृत महोत्सव'' के तहत संचार मंत्रालय नई दिल्ली में इस फोरम का आयोजन कर रहा है जिसमें करीब 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।
बयान में कहा गया, ‘‘क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम में करीब 20 देशों के 250 से भी अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।’’



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising