दिल्ली में मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक की कार ने एक अन्य कार को टक्कर मारी, तीन घायल : पुलिस
Sunday, Aug 07, 2022 - 03:40 PM (IST)
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक की कार ने एक अन्य कार को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार रात लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ।
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के सागर जिले के पूर्व विधायक सुनील जैन बीएमडब्ल्यू कार चला रहे थे और उस कार में उनकी बेटी और चालक भी मौजूद थे।
पुलिस ने बताया कि सुनील जैन की कार ने एक मारुति वैगनआर कार को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जो एक दोपहिया वाहन से जा टकराई। सुनील जैन की बेटी विवेक विहार में रहती है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी के मुताबिक पूर्व विधायक की बीएमडब्ल्यू कार ने एक अन्य कार को भी टक्कर मारी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना में वैगनआर कार के चालक और दोपहिया सवारों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ने इस दुर्घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।