फर्नांडो फिशरमैन कांग्रेस के नये अध्यक्ष

Saturday, Aug 06, 2022 - 10:33 PM (IST)

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को आर्मस्ट्रांग फर्नांडो को अखिल भारतीय फिशरमैन कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया।
कांग्रेस पार्टी के एक बयान के अनुसार, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने आर्मस्ट्रांग फर्नांडो को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय फिशरमैन कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।’’
बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय फिशरमैन कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सांसद टी एन प्रतापन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी उनकी सेवा की सराहना करती है।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising