देश में 21 करोड़ से अधिक दोपहिया और सात करोड़ चारपहिया एवं ऊपर की श्रेणी के वाहन पंजीकृत: मंत्री

Thursday, Aug 04, 2022 - 06:09 PM (IST)

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में 21 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन और सात करोड़ से ज्यादा चार पहिया वाहन एवं इससे ऊपर की श्रेणी के वाहन पंजीकृत हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि 5,44,643 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और 54,252 इलेक्ट्रिक चारपहिया एवं इससे ऊपर की श्रेणी के वाहन हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising