प्रधानमंत्री ने फोन कर दलाई लामा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 07:41 PM (IST)

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को फोन कर उनके 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज फोन पर दलाई लामा से बात कर उन्हें 87वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हम उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।’’
प्रधानमंत्री ने पिछले साल भी फोन कर दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी थी। दलाई लामा भी प्रधानमंत्री को फोन पर जन्मदिन की बधाई देते रहे हैं।
दलाई लामा का जन्म छह जुलाई 1935 को उत्तरी तिब्बत में आमदो के एक छोटे से गांव तकछेर में एक कृषक परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम ल्हामो दोनडुब था। उन्हें 1989 में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

दलाई लामा 1959 से चीन से भागकर भारत आए थे और तभी से यहां वह निर्वासित जीवन जी रहे हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे सम्मानित आध्यात्मिक नेताओं में होती है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News