भाजपा शासित मध्य प्रदेश में आदिवासी महिला को जलाने की घटना शर्मनाक: जयराम रमेश
punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 12:41 AM (IST)

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी को मैदान में उतारने वाली पार्टी के शासन वाले राज्य में एक आदिवासी महिला को जलाया जाता है।
कांग्रेस महासचिव ने मध्य प्रदेश के गुना जिले की एक घटना का हवाला दिया, जहां संपत्ति विवाद को लेकर एक आदिवासी महिला को जला दिया गया। रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘एक पार्टी जो द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़ा करती है, वह एक आदिवासी महिला पर इस तरह के भयानक अत्याचार होने देती है। शर्मनाक।’’
पुलिस ने बताया कि गुना जिले में भूमि विवाद को लेकर तीन लोगों ने आदिवासी महिला पर कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर भोपाल से करीब 200 किलोमीटर दूर बमोरी पुलिस थाना अंतर्गत धनोरिया गांव में हुई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों द्वारा इस घटना का कथित रूप से एक वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में घायल महिला दर्द से कराहती नजर आई। वीडियो बनाने वाले यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि इस महिला ने खुद पर आग लगाई है, ‘‘हम तो वीडियो बना लेते हैं।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 6 करोड़ 30 लाख की जमीन को किया कुर्क

Recommended News

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदकवीरों से की मुलाकात, हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी भी रहे मौजूद

बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास हो तो अच्छा होगा, अंतिम निर्णय अमेरिकी अधिकारियों का है: जयशंकर

संभल: किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

रविवार के दिन करें इन चीज़ों का दान, धन धान्य में नहीं होगी जरा भी कमी