दिल्ली : संगम विहार में यात्री वाहन पलटने से एक की मौत, पांच लोग घायल
punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 12:22 AM (IST)

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में रविवार शाम एक ‘ग्रामीण सेवा’ वाहन के पलट जाने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दक्षिणपुरी निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्हें शाम करीब साढ़े छह बजे महरौली-बदरपुर मार्ग पर दुर्घटना होने की सूचना मिली।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाहन गोविंदपुरी की तरफ से तेज गति से आ रहा था और यातायात सिग्नल का उल्लंघन करने के दौरान पलट गया। उन्होंने बताया कि यात्री वाहन में 8-10 लोग सवार थे।
अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि चालक मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो नशे में वाहन चला रहा था।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।