राष्ट्रपति कोविंद ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई दी
punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 02:18 PM (IST)
नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और देश की सेवा के लिये समर्पित उनके लम्बे जीवन की कामना की ।
नायडू शुक्रवार को 73 वर्ष के हो गए ।
राष्ट्रपति कोविंद ने नायडू को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ कृपया आज 1 जुलाई, 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं एवं बधाई स्वीकार करें। ईश्वर आपको प्रसन्न एवं तंदरुस्त रखे और राष्ट्र की सेवा को समर्पित लम्बा सार्थक जीवन प्रदान करे।’’
गौरतलब है कि एम वेंकैया नायडू का जन्म एक जुलाई 1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में चावतापालेम में एक किसान परिवार में हुआ था और उन्होंने उपराष्ट्रपति का पदभार वर्ष 2017 में ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो रहा है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।