राहुल ने मणिपुर में भूस्खलन की घटना पर दुख जताया

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 09:46 PM (IST)

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में भूस्खलन की घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि यह बहुत परेशान करने वाली दुर्घटना है।

मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में भूस्खलन की खबर बहुत परेशान करने वाली है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News