सेल के पूर्व अध्यक्ष वी. कृष्णमूर्ति का निधन

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 12:07 AM (IST)

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और मारुति उद्योग लिमिटेड (अब मारुति सुजुकी) के पूर्व अध्यक्ष वी. कृष्णमूर्ति का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे।

सेल के एक बयान के अनुसार, कृष्णमूर्ति के एक पूर्व सहकर्मी ने बताया कि उनका चेन्नई में उनके घर में निधन हो गया। कृष्णमूर्ति का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

कृष्णमूर्ति 1985 से 1990 तक सेल के अध्यक्ष रहे थे।

बयान में कहा गया है, ‘‘सेल परिवार पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ. वेंकटरमण कृष्णमूर्ति के 26 जून 2022 को हुए दुखद निधन से शोकाकुल है।’’
सेल ने कहा कि कृष्णमूर्ति कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के भी अध्यक्ष रहे। वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), मारुति उद्योग और गेल के भी अध्यक्ष रहे थे।

मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने कृष्णमूर्ति को एक उत्कृष्ट नेता और दूरदर्शी बताया, जिनके नेतृत्व में मारुति उद्योग परियोजना शुरू की गयी और भारत में पूरी तरह नयी जापानी कार्य संस्कृति पेश की गयी।

कृष्णमूर्ति के निधन पर टीवीएस के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘डॉ. वी. कृष्णमूर्ति उस वक्त से मेरे मार्गदर्शक थे जब मैंने काम करना शुरू किया और वह मेरे पूरे करियर में मार्गदर्शक रहे। टीवीएस मोटर कंपनी बनाने के दौरान मेरी मदद करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News