दिल्ली : रोहिणी में प्लास्टिक के दानों के गोदाम में लगी आग

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 10:29 AM (IST)

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी क्षेत्र में शनिवार देर रात प्लास्टिक के दानों से भरे एक गोदाम में आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया।
अधिकारियों के अनुसार उन्हें रोहिणी जेल के पीछे बादली इलाके में आग लगने की सूचना रात दो बजकर करीब 18 मिनट पर मिली थी।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां भेजी गईं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News