चिदंबरम ने गर्भपात संबंधी अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले की आलोचना की
punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 12:47 AM (IST)

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के उस फैसले की आलोचना की, जिसमें गर्भपात के संवैधानिक सरंक्षण को समाप्त कर दिया गया है।
चिदंबरम ने कहा कि जब एक राष्ट्र निराशाजनक रूप से विभाजित हो जाता है, तो गैर-निर्वाचित न्यायाधीश अपनी पूर्वाग्रह से भरी राय लोगों पर थोप सकते हैं।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकार अदालत द्वारा प्रदान नहीं किए गए हैं और अदालत उस अधिकार को वापस नहीं ले सकता जो उसके द्वारा प्रदान नहीं किया गया है।
अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने 50 साल पहले के रो बनाम वेड फैसले को पलटते हुए गर्भपात के लिए संवैधानिक संरक्षण को समाप्त कर दिया है। शुक्रवार को हुए इस घटनाक्रम से लगभग आधे राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लगने की संभावना है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तानी और अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने की बैठक, सुरक्षा सहयोग पर चर्चा

कलावा बांधने व बंधवाते समय रखें इन नियमों का ध्यान वरना दिनों में हो जाएंगे कंगाल

सलमान रुश्दी पर हमले के बाद ईरान के परमाणु करार को लेकर अमेरिका के समक्ष नई बाधाएं खड़ी हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की