राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से संक्रमित उपराष्ट्रपति नायडू का कुशलक्षेम जाना

Monday, Jan 24, 2022 - 06:50 PM (IST)

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य प्रमुख हस्तियों ने कोविड-19 से संक्रमित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से सोमवार को फोन पर बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने नायडू से बात की।

नायडू फिलहाल हैदराबाद में पृथकवास में हैं। वह रविवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

नायडू पहले भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising