केंद्र तथा राज्य सरकारों के साथ काम करने से बदलता है अधिकारियों का नजरिया: सूचना एवं प्रसारण सचिव

Saturday, Jan 22, 2022 - 02:05 AM (IST)

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को, केंद्र सरकार द्वारा आईएएस नियमावली में बदलाव करने के प्रस्ताव का बचाव किया और कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारों के साथ काम करने से न केवल अधिकारियों के नजरिया बदलता है बल्कि अखिल भारतीय सेवा का उद्देश्य भी सिद्ध होता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति हमेशा राज्यों में नहीं हो सकती, क्योंकि यह न तो सेवा और न ही अधिकारियों के लिए ठीक होगा।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising