भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

Saturday, Jan 22, 2022 - 02:05 AM (IST)

चंडीगढ़, 21 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को आगामी विधानसभा चुनाव में पठानकोट से उम्मीदवार बनाया गया है।

शुक्रवार देर रात भाजपा की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले शर्मा पठानकोट से विधायक रह चुके हैं। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा ने आज 34 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising