कांग्रेस ने रतनकुमार सिंह को मणिपुर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

Monday, Jan 17, 2022 - 07:19 PM (IST)

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को रतन कुमार सिंह को अपनी मणिपुर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

उनकी नियुक्ति के साथ ही, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्षों की संख्या छह हो गई है। लोकेन सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising