केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पुस्तक का अगले महीने विमोचन

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 04:46 PM (IST)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रमुख अर्थशास्त्री इला पटनायक द्वारा लिखित एक नई पुस्तक पाठकों को अंदरूनी कहानी बताएगी कि भाजपा कैसे निर्णय लेती है, विचारों को लागू करती है और नीति को क्रियान्वित करती है।

अगले महीने प्रकाशित होने वाली "द राइज ऑफ द बीजेपी: द मेकिंग ऑफ द वर्ल्ड्स लार्जेस्ट पॉलिटिकल पार्टी", पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के ''वाइकिंग'' प्रकाशन के तहत प्रकाशित की जाएगी। यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है।

एक विनम्र शुरुआत से, उतार-चढ़ाव के माध्यम से, अंततः 2019 में लोकसभा में अभूतपूर्व 303 सीटें प्राप्त करने तक की भाजपा की यात्रा का पता लगाते हु यह पुस्तक पाठकों को पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाने वाले व्यक्तियों और घटनाओं की महत्वपूर्ण कहानियां बताने का भी दावा करती है।

वर्तमान में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यरत यादव ने कहा “भाजपा का जन्म 1980 में हुआ था, लेकिन इसकी यात्रा 1950 में जनसंघ के साथ शुरू हुई। जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में, भाजपा ने भारतीय लोकाचार, मूल्यों और संस्कृति में निहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को आगे बढ़ाया। यह राष्ट्रवाद तब से भाजपा के शासन और नीति निर्माण में परिलक्षित होता है।"
उन्होंने कहा, ‘‘इस पुस्तक में, हमने भाजपा की कहानी को परिभाषित करने वाले कारक - लोगों, नीतियों और घटनाओं को एक नए दृष्टिकोण से एक साथ समेटने की कोशिश की है। ''द राइज ऑफ बीजेपी'' जिज्ञासु पाठकों को यह बताने का एक वैचारिक और बौद्धिक प्रयास है कि भाजपा कैसे बनी और कैसे संगठन और उसकी राजनीतिक और आर्थिक सोच ने उसे आकार दिया।”


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News