केन्द्रीय विद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं: सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 09:15 PM (IST)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को केंद्रीय विद्यालयों में सीटों की संख्या बढ़ाने के किसी भी प्रस्ताव की संभावना से इंकार किया।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘केवी (केंद्रीय विद्यालयों) में मौजूदा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।’’ एक अन्य प्रश्न के उत्तर में प्रधान ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में 122 नए केंद्रीय विद्यालय खोले गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘नए केवी खोलना एक सतत प्रक्रिया है। केवी मुख्य रूप से ट्रासफर वाली नौकरी करने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए खोले जाते हैं, जिसमें रक्षा और अर्ध-सैन्य कर्मियों, केंद्रीय स्वायत्त निकायों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के लोग शामिल हैं। उन्हें शिक्षा का सामान्य कार्यक्रम प्रदान किया जाता है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News