भारत में 4,557 अफगान नागरिक ‘स्टे वीजा’ पर रह रहे हैं : सरकार

Wednesday, Dec 01, 2021 - 06:25 PM (IST)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को बताया कि भारत में वर्तमान में 4,557 अफगान नागरिक अपने वीजा के विस्तार के बाद ‘स्टे वीजा’ पर रह रहे हैं।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अफगान नागरिकों के वास्ते छह माह की अवधि के लिए ‘‘ई इमरजेंसी एक्स मिस्लेनियस’’ वीजा शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, भारत में रह रहे अफगानी नागरिकों को ‘स्टे वीजा’ प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि वतर्मान में 4,557 अफगानी नागरिक अपने वीजा के विस्तार के बाद ‘स्टे वीजा’ पर भारत में रह रहे हैं।
राय ने कहा कि 24 नवंबर 2021 की स्थिति के अनुसार, 200 ‘‘ई इमरजेंसी एक्स मिस्लेनियस’’ वीजा जारी किए जा चुके थे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising