दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 09:50 AM (IST)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय देव को अगले साल शहर में नगर निगम चुनाव कराने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

शहरी विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उपराज्यपाल द्वारा देव की नियुक्ति की गई है। छह साल का उनका कार्यकाल 21 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि वह दिल्ली के सभी नगर निगमों के चुनावों के लिए जिम्मेदार होंगे। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से छह साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु होने तक इस पद पर रहेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News