भाजपा ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की जानकारी जुटाने की शुरुआत की

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 08:50 AM (IST)

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि उसने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले अपने कार्यकर्ताओं का ब्योरा एकत्रित करने, संग्रहित करने और प्रचारित करने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया है।

भाजपा की हाल में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो मोबाइल ऐप ‘कमल पुष्प’ के नये और विशेष मॉड्यूल का विमोचन किया था।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि यह एक अनोखी पहल है जिसमें लोग भारतीय जनसंघ और भाजपा के उन कार्यकर्ताओं का विवरण साझा कर सकते हैं जिन्होंने जनता के लिए अथक काम किया है।

बयान के अनुसार बैठक में मोदी ने भाजपा और जनसंघ के अनेक पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के बलिदान पर भाषण दिया जिनके परिश्रम से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने लोगों को प्रेरणादायी भाजपा कार्यकर्ताओं के जीवन को रेखांकित करने के लिए ‘कमल पुष्प’ मॉड्यूल का उपयोग करने को कहा था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News