दिल्ली नगर निगम चुनाव: दिवाली के बाद बड़ा अभियान चलाएगी आप, संगठन को करेगी मजबूत

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 09:00 PM (IST)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) आम आदमी पार्टी ने रविवार को कहा कि लोग दिल्ली के नगर निगमों में नेतृत्व परिवर्तन चाहते हैं और 2022 के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए वह एक बड़ा अभियान शुरू करेगी।
आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने संगठन को मजबूत करने का भी कार्य करेगी।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने पलटवार करते हुए कहा कि आप दावे करने के लिए स्वतंत्र है।
भाजपा, दिल्ली में तीनों नगर निगमों--उत्तर, दक्षिण और पूर्वी--में लगातार तीन बार से सत्ता में काबिज है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News