दिल्ली नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस पोल खोल यात्रा शुरू करेगी

Friday, Oct 22, 2021 - 09:42 AM (IST)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) अगले साल होने वाले नगर निगमों के चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई केजरीवाल सरकार और भाजपा शासित नगर निकायों को बेनकाब करने के लिए 25 अक्टूबर से पोल खोल यात्रा शुरू करेगी।

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘70 दिनों की यात्रा के तहत शहर में सभी 272 वार्ड से गुजरते हुए 700 किमी की दूरी तय की जाएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम यात्रा के दौरान भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार व अकर्मण्यता का खुलासा करेंगे।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising