दिल्ली के प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर सड़क धंसी, रास्ता बंद

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 05:17 PM (IST)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी भाग में स्थित प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर सड़क धंसने के बाद रास्ता बंद कर दिया गया है।
यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “ट्रैफिक अलर्ट। प्रो. जोगिन्दर सिंह मार्ग को सड़क के धंस जाने के कारण दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है, कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें।” दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 87.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
शहर में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News