दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Monday, Oct 18, 2021 - 03:22 PM (IST)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में 15 साल की एक लड़की के साथ उसके एक रिश्तेदार ने बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार अपराध बृहस्पतिवार को हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर में अकेली थी जब उसके 22 वर्षीय रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी से घटना के बारे में किसी से नहीं कहने की धमकी भी दी। पुलिस ने कहा कि कोटला मुबारकपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising