प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इफ्को के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई के निधन पर शोक व्यक्त किया

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 07:48 PM (IST)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इफ्को के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि नकई ने किसानों को सशक्त करने में अहम योगदान दिया था। उर्वरक उत्पादक कंपनी ‘इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोआपरेटिव लिमिटेड’ के अध्यक्ष बलविंदर का सोमवार को निधन हो गया था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “सरदार बलविंदर सिंह नकई कृषि और सहकारी क्षेत्र के अग्रणी व्यक्ति थे। उन्होंने किसानों को सशक्त करने में अहम योगदान दिया। उनका निधन दुखद है। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”
इफ्को की ओर से कहा गया कि पिछले तीन दशक में भारतीय सहकारी आंदोलन को मजबूत करने में नकई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News