दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 10:15 AM (IST)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम खुशनुमा रहा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। शाम पांच बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 129 दर्ज किया गया जो “मध्यम” श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग ने कहा कि शहर में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि शुक्रवार को आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News