दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

Friday, Sep 24, 2021 - 10:45 AM (IST)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएम़डी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबादी का अनुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी ने कहा है कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

इसने कहा कि हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में 61 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising