नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर गड्ढा हुआ, यातायात अवरुद्ध

Thursday, Sep 23, 2021 - 02:35 PM (IST)

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) पश्चिमी दिल्ली में बृहस्पतिवार को नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर के जरिये लोगों को यह सड़क बंद होने के बारे में जानकारी दी और उस मार्ग पर जाने से बचने का अनुरोध किया।
पुलिस ने ट्वीट किया, ''''नजफगढ़ रोड पर नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क धंस गई और 12/4 फुट का गड्ढा हो गया। सड़क को अवरोधकों से बंद कर दिया गया है। खम्भा संख्या 740 से मार्ग बदल दिया गया है। कृपया इस मार्ग का उपयोग करने से बचें।''''


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising