उप राष्ट्रपति नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

Friday, Sep 17, 2021 - 10:41 AM (IST)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले वर्ष तमाम चुनौतियों के बावजूद आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने के मोदी के प्रयास सफल रहे हैं।

उप राष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।’’
उप राष्ट्रपति ने मोदी को एक पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने कहा राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री के प्रयास हमेशा सफल हों और वह सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising