दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

Friday, Sep 17, 2021 - 10:41 AM (IST)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising