गांधीनगर में आयोजित होने वाली रक्षा प्रदर्शनी के अगले संस्करण की तैयारियों की समीक्षा करेंगे राजनाथ

Thursday, Sep 02, 2021 - 11:18 AM (IST)

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले साल मार्च में गुजरात के गांधीनगर में होने वाली भारत की विशाल रक्षा प्रदर्शनी- ''डिफेंस एक्सपो'' के अगले संस्करण की तैयारियों का बृहस्पतिवार को जायजा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री बृहस्पतिवार को गांधीनगर जाएंगे और इस दौरान वे रक्षा प्रदर्शनी-2022 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

''डिफेंस एक्सपो'' का आयोजन अगले साल 11 मार्च से 13 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर में होगा। इस प्रदर्शनी का मुख्य बिंदु यह दर्शाना होगा कि देश सैन्य साजो सामान के उत्पादन का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।

‘डिफेंस एक्सपो’ की 12वीं प्रदर्शनी में दुनिया की बड़ी और घरेल कंपनियों के अपने आधुनिक हथियारों के साथ आने की संभावना है। ‘डिफेंस एक्सपो’ की 11वीं प्रदर्शनी का आयोजन पिछले साल लखनऊ में हुआ था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising