व्हाट्स ऐप ने 30 लाख भारतीय खातों पर रोक लगाई

Tuesday, Aug 31, 2021 - 11:57 PM (IST)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) संदेश आदान-प्रदान मंच व्हाट्स ऐप ने 30 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगा दी है। कंपनी को 16 जून से 31 जुलाई के बीच 594 शिकायतों से जुड़ी रिपोर्ट मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए, उसने यह कदम उठाया।
व्हाट्स ऐप ने अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

मंगलवार को जारी ताजा रिपोर्ट में व्हाट्सऐप ने कहा कि 16 जून से 31 जुलाई के दौरान 3,027,000 भारतीय खातों पर रोक लगाई गई है।

व्हट्स ऐप ने इससे पहले कहा था कि जिन खातों पर रोक लगाई गई उनमें से 95 प्रतिशत से अधिक खातों पर रोक उनके द्वारा थोक संदेशों का अनाधिकृत इसतेमाल किये जाने के कारण लगाई गई। वैश्विक स्तर पर व्हट्स ऐप अपने मंच के दुरुपयोग पर औसतन हर महीने 80 लाख खातों पर रोक लगाता है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising