दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Tuesday, Aug 03, 2021 - 07:59 PM (IST)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सापेक्ष आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में सुबह तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम था और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, सुबह सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बारिश होने की उम्मीद थी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising