हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 11:31 PM (IST)

चंडीगढ़, दो अगस्त (भाषा) हरियाणा और पंजाब के अधिकतर स्थानों पर सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रोहतक में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 33.5 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में, अमृतसर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियाना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 34 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News