पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर
Saturday, Jul 31, 2021 - 11:39 AM (IST)
चंडीगढ़, 31 जुलाई (भाषा) पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएसफ) ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार रात 8 बजकर 48 मिनट पर सीमा के निकट बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने बार-बार दी गई चेतावनी को नजरअंदाज किया।
अधिकारी ने बताया कि खतरे की आशंका को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी की।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।