सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा आज दोपहर दो बजे होगी

Friday, Jul 30, 2021 - 12:38 PM (IST)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘परिणामों की घोषणा आज दोपहर दो बजे की जाएगी।’’
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी भयावह लहर के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। परिणाम बोर्ड की वैकल्पिक आकलन नीति के आधार पर निकाले गए हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising