कोरोना महामारी के कारण जनगणना संबंधी जमीनी कार्यों को स्थगित किया गया: मंत्री
Tuesday, Jul 27, 2021 - 05:11 PM (IST)
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) सरकार ने मंगलवार को कहा कि जनगणना-2021 के तहत जमीनी कार्यों को कोरोना वायरस महामारी के चलते अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जनगणना दो चरणों में होनी थी। पहले चरण के तहत अप्रैल-सितंबर, 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाना और मकानों की गणना करना था। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी, 2021 के बीच जनसंख्या की गिनती की जानी थी।
राय ने कहा, ‘‘बहरहाल, कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जनगणना से जुड़े जमीनी कार्यों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।