दिल्ली में टीएमसी विधायक की पत्नी का बैग चुराने के आरोप में ''''ठक ठक'''' गिरोह के दो सदस्य पकड़े गये

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 01:25 AM (IST)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) दक्षिण दिल्ली में एक फ्लाईओवर के पास तृणमूल कांग्रेस विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी का बैग चोरी करने के आरोप में ''ठक-ठक'' गिरोह के दो सदस्यों को शनिवार को पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के पास गुप्ता की पत्नी की कार से करीब दो लाख रुपये नकद, एक सोने का सिक्का और उनके दस्तावेज चोरी हो गए थे।
पश्चिम बंगाल के जोरासांको विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली की लोधी कॉलोनी के एक होटल में ठहरे हुए हैं।
पुलिस ने छानबीन कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान राहुल (24) और 12 वर्षीय एक लड़के के रूप में हुई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News