लोकसभा ने ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं

Friday, Jul 23, 2021 - 11:27 AM (IST)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) लोकसभा ने तोक्यो में आरंभ हुए 32वें ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन और जीत की कामना की।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को सूचित किया कि इस बार के ओलंपिक खेलों में 127 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज से ओलंपिक खेल आरंभ हुए हैं...इन खेलों में हमारे 127 एथलीट भाग ले रहे हैं जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। मैं अपनी ओर से और सदन की तरफ से इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक जीतने की कामना करता हूं।’’
गौरतलब है कि ओलंपिक खेलों की शुरुआत तोक्यो में हुई है। ओलंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लंदन ओलंपिक 2012 में था जब भारतीयों ने छह पदक जीते थे हालांकि एक भी स्वर्ण नहीं था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising