हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया

Thursday, Jul 22, 2021 - 10:58 AM (IST)

चंडीगढ़, 21 जुलाई (भाषा) हरियाणा और पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। पिछले दो दिन में बारिश होने के चलते दोनों राज्यों के अधिकांश भाग में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अंबाला में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार में 36 डिग्री सेल्सियस रहा।
रोहतक में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुरुग्राम में 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब में अमृतसर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में 33.4 डिग्री, पटियाला में 34 डिग्री और बठिंडा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising