हरियाणा में 11 आईएएस और 32 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

punjabkesari.in Friday, Jul 02, 2021 - 01:37 AM (IST)

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार को 11 आईएएस, हरियाणा लोक सेवा के 32 अधिकारियों और हरियाणा पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और पदस्थापना के आदेश जारी किए।

आधिकारिक बयान में बताया गया कि जिन आईएएस अधिकारियों का तबदला किया गया है, उनमें अजय सिंह तोमर, वित्त विभाग के विशेष सचिव भी शामिल हैं।

वहीं, एचसीएस अधिकारियों में सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बंसल भी शामिल हैं। उनका तबादला रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News