नड्डा ने गुजरात, राजस्थान के भाजपा सांसदों से कोविड-19 रोकथाम अभियान को लेकर चर्चा की
punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 10:39 PM (IST)

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बृहस्पतिवार को कोविड-19 के बढ़ते ताजा मामलों के मद्देनजर गुजरात एवं राजस्थान के भाजपा सांसदों के साथ चर्चा की और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।
नड्डा ने दोनों राज्यों के साथ यह चर्चा डिजिटल माध्यम से की। आने वाले दिनों में वह सभी राज्यों के सांसदों के साथ इसी प्रकार संवाद करेंगे।
भाजपा सांसद और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि नड्डा ने सांसदों को मास्क और सेनिटाइजर बांटने के अलावा लोगों के बीच कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष ने सांसदों से ‘अपना बूथ - कोरोना मुक्त'' अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार काम करने की अपील की।
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों से अपने-अपने लोक सभा क्षेत्रों में हर बूथ को कोरोना से मुक्त करने के अभियान में आगे बढ़ कर समाज के सामने उदाहरण पेश करने को कहा।
उन्होंने सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में इम्युनिटी किट, मास्क और सेनिटाइजर वितरण को बड़े पैमाने पर एक मिशन के रूप में चलाने का आह्वान किया।
नड्डा ने सांसदों से अपील की कि संकट की इस विषम परिस्थिति में सभी भाजपा सांसद कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें। सांसद अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए कार्य करें।
उन्होंने सांसदों से रक्त दान और प्लाजमा दान करने के लिए अभियान चलाने को कहा साथ ही टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने तथा इस प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में दोनों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के अलावा भाजपा महासचिव भपेन्द्र यादव और अरुण सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।