भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

Wednesday, Apr 21, 2021 - 11:30 PM (IST)

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 21.21 लाख से अधिक खुराकें बुधवार को रात आठ बजे तक दी गई हैं।
मंत्रालय ने कहा कि रात आठ बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक 13,22,40,352 खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश में 92,19,080 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली जबकि 58,51,361 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,16,28,882 कर्मियों को पहली जबकि 59,32,541 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि 45 साल से 60 साल तक की आयु के 4,43,89,584 लोगों को पहली जबकि 16,28,837 लोगों की दूसरी खुराक दी गई है। वहीं 60 साल से अधिक आयु के 4,78,44,204 लोगों को पहली जबकि 57,45,863 लोगों की दूसरी खुराक दी गई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising