प्रधानमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 08:36 AM (IST)

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश भर के प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी मेहनत से वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। देश के विभिन्न हिस्सों ओर विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सेवा करने और राष्ट्र की प्रगति को आगे ले जाने में वे अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी तत्परता के साथ वह देश सेवा करते रहें।’’
भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को ''सिविल सेवा दिवस'' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर विज्ञान भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News