मोदी ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी

Wednesday, Apr 14, 2021 - 12:01 AM (IST)

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर मंगलवार को देशवासियों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह समानता, भाईचारे और सहानुभूति के महत्व पर जोर देता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर ढेर सारी शुभकामनाएं। रमजान जरूरतमंदों और वंचितों की सेवा करने का महत्वपूर्ण संदेश देता है। यह समानता, भाईचारे और सहानुभूति के महत्व को पुष्ट करता है।’’
ज्ञात हो कि आज चांद दिखने के साथ ही रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई। बुधवार को पहला रोजा रखा जाएगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising