सड़क दुर्घटना में दिल्ली सिविल डिफेंस के एक स्वयंसेवक की मौत

Monday, Apr 12, 2021 - 01:35 AM (IST)

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में शनिवार देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से सिविल डिफेंस के एक स्वयंसेवक की मौत हो गई। वह घटना के समय बाबा हरिदास नगर में ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पुनीत गुप्ता के रूप में हुई है। वह पांडव नगर के गणेश नगर इलाके में रहता था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मुख्य नागलोई मार्ग पर दुर्घटना की जानकारी देर रात एक बजकर 12 मिनट पर मिली।

पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ के रहनेवाले आरोपी देविंद्र सिंह को पकड़ कर घटना में शामिल उसका ट्रक जब्त कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि गुप्ता इस दुर्घटना में घायल हो गया था और द्वारका के वेंकेटेश्वर अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत बता दिया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising