दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस

Tuesday, Apr 06, 2021 - 10:28 PM (IST)

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग की ओर से कहा गया कि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।
इससे पहले आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा था कि दिल्ली में 11-12 अप्रैल तक ग्रीष्म लहर चलने की आशंका नहीं है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising