कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Sunday, Mar 14, 2021 - 10:14 PM (IST)

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये रविवार को अपने 34 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों मे विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 27 मार्च को मतदान होगा। कांग्रेस अब तक अपने 50 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
इससे पहले उसने 13 और तीन उम्मीदवारों की दो अलग अलग सूचियां जारी की थीं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising